रायपुर मे फिर चाकूबाजी :4 बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला

रायपुर: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा कोई हफ्ता नहीं बीतता जब चाकूबाजी में किसी न किसी की जान नहीं जा रही हो। इस बीच बीती रात चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया। मामला तेलीबांधा थाना अंतर्गत काशीराम नगर का है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत काशीराम नगर में मयंक धुर्वे नाम का एक युवक अपनी गाड़ी मोड़ रहा था। जिसको लेकर चार बदमाशों से उसका विवाद हो गया। इस मामली विवाद पर चारों बदमाशों ने गाड़ी वाले युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने तेलीबांधा थाने में धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Back to top button