सोशल मीडिया में किये पोस्ट को लेकर हुआ विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या

बिलासपुर। शनिचरी में रहने वाले छात्र को बातचीत के लिए एसबीआर कालेज के पास बुलाकर युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल को आसपास के लोगों ने पास के ही एक अस्पताल में पहुंचाया। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। प्राथमिक पूछताछ में युवकों के बीच इंटरनेट मीडिया में डाले एक पोस्ट को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, हमलावर युवकों की पहचान की जा रही है। घटना रविवार शाम की है।
कोतवाली क्षेत्र के शनिचरी बाजार में रहने वाले सतीश तिवारी छात्र थे। रविवार की शाम उन्हें जूना बिलासपुर और मिनी बस्ती में रहने वाले कुछ युवकों ने बातचीत के लिए एसबीआर कालेज के पास बुलाया। इसके बाद वे आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच युवकों ने सतीश तिवारी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। इधर, आसपास के लोगों ने चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल सतीश को उपचार के लिए पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया।



