पीएम मोदी के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बिहार में कार्यकारिणी की बैठक में यह कहा। अरुण सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके अलावा 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव भी पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ेंगे।बता दें कि 2013 में नरेंद्र मोदी को भाजपा ने प्रधानमंत्री का चेहरा बनाया था। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत दर्ज करते हुए करीब 30 साल बाद बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाई थी। पांच साल बाद 2019 में एक बार फिर भाजपा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है।

Related Articles

Back to top button