दिल्ली में फिर गिरफ्तार हुए साँसद दीपक बैज

जगदलपुर । विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं कांग्रेसियों के साथ सांसद दीपक बैज गिरफ्तार किए गए। ज्ञात हो कि ई.डी. द्वारा सोनिया गांधी को पूछताछ को लेकर विजय चौंक पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था इस प्रदर्शन को लेकर बस्तर साँसद दीपक बैज सहित अन्य कॉंग्रेसी साँसदो को दिल्ली पुलिस ने फिर गिरफ्तार किया।



