शनिदेव अगले 6 महीने तक मकर राशि में करेंगे गोचर

शनिदेव अपनी व्रक गति से चलते हुए 12 जुलाई को शाम 06.05 बजे कुंभ से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात है कि कुंभ की तरह मकर भी शनि के स्वामित्व वाली राशि है। दूसरे वे वर्तमान में उल्टी चाल में चल रहे हैं। इस स्थिति में वे 22 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन वे सीधी चाल में आएंगे। मकर में शनिदेव 23 जनवरी 2023 तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि वक्री अवस्था में मार्गी से अधिक शुभ फल देते हैं। इसलिए कोर्ट-कचहरी के मामले निपटेंगे। मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव होगा। उद्योग और व्यापार की मंदी दूर होगी।
वहीं बुध 16 जुलाई को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 17 को सूर्यदेव के कर्क में पहुंचने से बुधादित्य योग बनेगा। इसके चलते छात्रों को सफलता के साथ रोजगार के अवसर मिलेंगे। 13 को शुक्र वृषभ से मिथुन राशि में जाएंगे। इससे बारिश और वायु की गति में तेजी आएगी।
ये राशियां होंगी मुक्त
शनिदेव के मकर में प्रवेश के साथ कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं मिथुन और तुला वाले ढैय्या के प्रभाव में आ जाएंगे।
मिथुन और तुला राशियों पर शनि की ढैय्या
शनि 12 जुलाई को धनिष्ठा नक्षत्र के दूसरे चरण में व्रकी गति से मकर में प्रवेश करेंगे। शनिदेव के मकर राशि में गोचर के दौरान मेष, कर्क, तुला और मकर के जातकों में पंच महापुरूष योग बनेगा। धनु, मकर, कुंभ राशि शनि की साढ़े साती के प्रभाव में रहेंगे। मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या का असर रहेगा।
राशियों पर क्या होगा असर
मेष
पारिवारिक समस्या का हल होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने रुके पूरे होंगे। काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन प्रशंसा होगी।
वृषभ
मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। बदले की भावना से कोई भी काम न करें।
मिथुन
पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य की सराहना होगी। परिवार का सुख आशा अनुसार मिलेगा।
कर्क
अपनों की बातें चुभ सकती हैं। व्यक्तिगत समस्याओं के कारण काम प्रभावित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे।
सिंह
पैसों को लेकर विवाद गहरा सकता है। बिना बात के ही मन में चिंता रहेगी। अस्वस्थ हो सकते हैं।
कन्या
एक साथ दो काम न करें। मनोबल को ऊंचा रखें। शारीरिक समस्या बढ़ सकती है।
तुला
अपनों से मेल-जोल बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा। क्रोध और तनाव की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। अच्छा धन लाभ होगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कलह खत्म होगी।
धनु
अपनी बात को प्रमुखता से रख पाएंगे। व्यर्थ के कामों से दूर रहे। पराक्रम में वृद्धि के योग बनेंगे। धन संचय कर सकते हैं।
मकर
मन में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कुंभ
अपनों से किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकते हैं। तनाव की अधिकता रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे।
मीन
कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी करने वाले जातकों के पदोन्नति के योग है। कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिलेगी।



