छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 297 संक्रमित, जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर से 22-22, राजनांदगांव से 26 केस मिले

रायपुर. प्रदेश में कोरोना का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 297 मामले आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में सबसे अधिक दुर्ग में 60 और रायपुर में 53 संक्रमित सामने आए हैं।

प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1363 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 12 हजार से अधिक लोगों की जांच में 2.42 संक्रमण दर से मामले मिले हैं।

पांच जिलों में एक भी नए केस नहीं

कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है। पांच जिलों में एक भी नए केस नहीं मिले हैं। रायपुर और दुर्ग के अलावा कबीरधाम से 10, बालोद से 12, बलौदाबाजार से 13, कोरबा से 15, बेमेतरा से 19, जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर से 22-22, राजनांदगांव से 26 केस मिले हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 136 है।

अब छह माह में लगेगी सतर्कता डोज

कोरोना से बचाव के लिए राज्य में अब छह माह में सतर्कता डोज लगेगी। केंद्र सरकार से निर्देश के बाद राज्य में लागू कर दिया गया है। दूसरी डोज लगे जिनके छह माह पूरे हो चुके हैं, वह लगवा सकते हैं। बता दें कि सतर्कता डोज के लिए नौ माह का इंतजार करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य, पुलिस, सफाई कर्मी, शासकीय कर्मचारियों समेत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निश्शुल्क सतर्कता डोज टीकाकरण केंद्रों में लगाई जा रही है। जबकि, सामान्य लोगों को सतर्कता डोज निजी अस्पतालों में जाकर लगवाना है। निजी अस्पतालों में कोरोना से बचाव का टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग सतर्कता डोज के लिए भटक रहे हैं।

राज्य में टीकाकरण की पर एक नजर

आयु वर्ग – पहला – दोनों टीका

18 वर्ष से अधिक – 100 % – 89 %

15 से 18 वर्ष के – 72% – 55 %

राज्य में बच्चों के टीकाकरण की स्थिति

13.21 लाख से अधिक 12 से 14 आयु के

8.89 लाख से अधिक बच्चों को पहला टीका

4.62 आबादी को दोनों डोज लगे

बूस्टर डोज पर एक नजर

32.42 लाख से अधिक को लगना है यह टीका

7.44 लाख आबादी हुई लाभांवित

23 प्रतिशत लक्ष्य अब तक पूरा

राज्य में कुल टीकाकरण की स्थिति

2.20 करोड़ से अधिक आबादी को पहली डोज

1.89 करोड़ से अधिक आबादी को दूसरी डोज

4.17 करोड़ से अधिक टीकाकरण अब तक

प्रदेश में छह दिनों के कोरोना जांच व केस पर एक नजर

जुलाई – जांच – केस

1 – 12,581 – 129

2 – 11,585 – 161

3 – 4,412 – 91

4 – 11,339 – 132

5 – 10,696 – 165

6 – 9,697 – 220

Related Articles

Back to top button