नहीं रहे भारत के अहम दोस्त शिंजो आबे

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री (Japan’s Former Prime Minister) शिंजो आबे (Shinzo Abe) का निधन हो चुका है (Shinzo Abe Dead). शुक्रवार की सुबह जापान के नारा शहर में जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे, हमलावर ने पीछे से गोली चला दी. गंभीर रूप से घायल आबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आबे का हमलावर उनकी नीतियों (Economic Policy) से खुश नहीं था. 67 साल के शिंजो आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े थे. वह साल 2012 से 2020 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे. आबे के कार्यकाल के दौरान जापान की अर्थव्यवस्था गिरती महंगाई दर से परेशान थी. इसी चुनौती से निपटने के लिए आबे खास नीतियां लेकर आये, जिसे बाद में आबेनॉमिक्स कहा गया. आगे चलकर दुनियाभर में ऑबेनॉमिक्स को चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थितियों का सामना करने के लिए खास पहचान मिली.

Related Articles

Back to top button