बस्तर कलेक्टर के स्थानांतरण पर मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के नेता नवनीत चांद ने रजत बंसल को( बस्तर चो सेवक )अवार्ड से सम्मानित कर , शॉल भेंट कर दी विदाई-भरत कश्यप

मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के बस्तर जनहितैषी मुद्दो पर बतौर विपक्ष , प्रशासनिक प्रमुख के रूप में खट्टे -मीठे लम्हों का भरपूर रहा लम्हा,बस्तर की संस्कृति ,कला,पर्यटन में उत्कृष्ठ कार्य के लिए श्री बंसल को बस्तर हमेशा रखेगा याद -नवनीत चांद
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व में मुक्ति मोर्चा वह जनता कांग्रेस जे के समस्त पदाधिकारियों द्वारा बस्तर जिला से स्थानांतरित जिला कलेक्टर रजत बंसल से मुलाकात कर बस्तर की संस्कृति ,कला, समाजिक पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विगत 2 वर्षों में बतौर कलेक्टर उत्कृष्ट कार्य की एवज में (बस्तर चौ सेवक) अवार्ड से सम्मानित करते हुए शॉल भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर ,बस्तर जिले से भावभीनी विदाई प्रेषित किया गया। इस अवसर पर मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक वह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा कि, विगत 2 वर्षों में जिला कलेक्टर श्री बंसल के कार्यकाल में मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जी के पदाधिकारियों द्वारा लगातार बस्तर हितेषी जन मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंप समाधान हेतु प्रशासनिक स्तर पर पहल करने का निवेदन किया गया जिसमें प्रशासनिक पद पर बैठकर श्री बंसल द्वारा लगातार संवेदनशीलता दिखाते हुए जनहित में कई कार्य किए गए, जिससे जनता को उनकी समस्याओं से समाधान दिलाने का प्रयास हुआ,तो वही कभी बतौर विपक्ष प्रशासनिक पद पर बैठे हुए श्री बंसल के साथ खट्टी मीठी यादों का लम्हा जो आज भी अखबारों सोशल मीडिया में आज भी कैद है। जिसे उनके जाने के बाद भी हमेशा हम याद रखेंगे।बस्तर हितेषी मुद्दों पर उनके सकारात्मक सोच की समस्त बस्तर वासियों द्वारा लगातार सराहना की गई है ।और हमें उम्मीद है आगामी समय में भी जिस जिले में उन्हें सरकार के द्वारा जिम्मेदारी दी गई है। वहा भी वह जन हितेषी कार्यों को लगातार प्रारंभ रखेगे और विपक्ष की बात को भी लगातार सुनकर समाधान कर उनका भी सम्मान रखेंगे, इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत कश्यप जिला महामंत्री कमल गजभिए जिला उपाध्यक्ष नीलांबर सेठिया शहर मंडल अध्यक्ष शोभा गंडोत्रा, शहर मंडल अध्यक्ष गुरमीत कौर ,जगदलपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजय बघेल, जगदलपुर शहर महामंत्री अर्चना तिलक, शहर सचिव कृष्णा, सह सचिव धर्मेंद्र युवा मोर्चा अध्यक्ष किशन सरकार, शहर युवा महामंत्री डेनिश राज बस्तर जिला सोशल मीडिया प्रभारीओम मरकाम आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



