विकास उपाध्याय ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

विकास उपाध्याय ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को होने वाली छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नदी-तालाबों के घाटों का दौरा किया। रायपुर पश्चिम के खमतराई तालाब, मच्छी तालाब गुढ़ियारी, आमातालाब समता कॉलोनी और महादेवघाट पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक उपाध्याय ने कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक के साथ क्षेत्रीय छठ पूजा व्यवस्था समिति के सदस्य और नगर निगम के ज़ोन कमिश्नर और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। विधायक विकास उपाध्याय ने घाटों के साफ-सफाई, रंग-रोगन और प्रकाश(लाइट) की उचित व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button