फिर से कोरोना संक्रमित हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, ट्वीट कर कहा- मैं स्वस्थ, होम आइसोलेशन में हूं

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने कोरोना जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट पर साझा की है। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि दिल्ली से लौटकर मैने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है और चिकित्सकों के परामर्श अनुसार मैं होम आइसोलेशन का पालन कर रहा हूं।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 21 जून को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछताछ और अग्निपथ योजना के विरोध में  कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर वसंत कुंज पुलिस थाने में रखा था। इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं के साथ थे। मंत्री सिंहदेव दिल्ली के जंतर-मंतर में कांग्रेस के सत्याग्रह में भी शामिल हुए थे।  

तीसरी बार कोरोना संक्रमित हुए टीएस सिंहदेव 
मंत्री टीएस सिंहदेव इससे पहले 2 जनवरी 2022 को भी कोरोना संक्रमित हुए थे। अंबिकापुर में उनकी सेहत खराब हुई थी। उस समय उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया था। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज इलाज किया गया था। जीनोम सिक्वेंसिंग को ओडिशा जांच के लिए भेजा गया था। 11 जनवरी को उनकी रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी। सिंहदेव 2021 में भी कोरोना संक्रमित हुए थे। मंत्री सिंहदेव तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए हैं

Related Articles

Back to top button