सिंधी पंचायत के अध्यक्ष ऊधाराम मूलचंदानी ने बताया कि इस वर्ष पूज्य सिंधी पंचायत जगदलपुर द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सिन्धु भवन में योग प्रशिक्षण एवम योग दिवस मना रहे

जगदलपुर ।इस 2022 वर्ष की थीम आयुष मंत्रालय के अनुसार, बहुत सोच-विचार के बाद ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga For Humanity) को इस साल की थीम चुना गया है. इसका अर्थ है मानवता के लिए योग.*

सिन्धी समाज के सचिव मनीष मूलचंदानी ने जानकारी दी कि आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन दिनांक 19, 20,21 जून 2022, प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक सिंधु भवन में किया जा रहा है जिसमे समाज के समस्त महिलाओं एवं पुरुषों की उपस्थिति प्रार्थनीय है, आप सभी सिंधी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सादर निवेदन है कि पूज्य सिंधी पंचायत जगदलपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित त्रिदिवसीय योग के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज द्वारा सभी सदस्यों के स्वास्थ्य लाभ हेतु की जा रही सराहनीय पहल तथा अद्वितीय प्रयास में भागीदार बने एवं योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनते हुए निरोग एवं स्वस्थ जीवन के मंत्र को प्राप्त करें.

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण इस प्रकार है

योग प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम
दिनांक- 19.06.2022 एवं 20.06.2022 (प्रातः 6 से 7:30 बजे)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम
दिनांक- 21.06.2022 (प्रातः 6 से 7:30 बजे)

सभी सदस्यों से सादर निवेदन है कि समय का विशेष ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button