कुत्तों ने जमकर खेला वॉलीबॉल

लोग बोले ये है सुपर क्यूट टीम

सोशल मीडिया पर जानवरों (Animals) के कई वीडियोज लोगों का दिल जीत लेते हैं. खासकर कुत्ते-बिल्लियों (Dogs-Cats) से तो लोगों को और ज्यादा लगाव रहता है. ऐसा ही एक क्यूट वीडियो (Cute Video) लोगों के दिलों को छू रहा है. 

खाली मैदान में दिखे कई कुत्ते

वीडियो में एक मैदान (Field) दिखाई दे रहा है. लेकिन इस मैदान में इंसानों की नहीं बल्कि कुत्तों (Dogs) की भीड़ दिखाई दी. इस भीड़ में एक ही ब्रीड के कई कुत्ते दिखाई दिए. कुछ का रंग काला और सफेद तो कुछ का रंग भूरा और सफेद है.

कुत्तों ने खेला वॉलीबॉल!

इस वीडियो में कई कुत्तों को एक गुब्बारे (Balloons) के पीछे पड़ता हुआ देखा जा सकता है. इस गुलाबी गुब्बारे को पकड़ने के लिए सभी कुत्ते उतावले हो रहे हैं. वो जैसे ही इसमें जोर से अपनी नाक मारते हैं, वैसे ही गुब्बारा हवा में और ऊपर गोते लगाने लगता है. इसे देखकर कई लोग खूब एंटरटेन (Entertain) हो रहे हैं.  

बॉल से अलग लगाव

कुत्तों में बॉल या गुब्बारों को लेकर अलग किस्म का लगाव (Attachment) देखने को मिलता है. बॉल को देखते ही कुत्तों की पूंछ (Tail) उनकी खुशी का इजहार करने लगती है. महज कुछ सेकेंड्स के इस वीडियो ने 76 लाख से भी ज्यादा लोगों के व्यूज (Views) बंटोरे. एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद भी किया है. 

Related Articles

Back to top button