अमर गिदवानी की प्रगति पैनल ने जय व्यापार पैनल को समर्थन दिया

अमर गिदवानी की प्रगति पैनल ने जय व्यापार पैनल को समर्थन दिया”

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कोमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनाव में प्रतिदिन मोहौल बदलता जा रहा है। जय व्यापार पैनल बड़ी तेजी से इस लड़ाई में आगे बढ़ रहा है। युवा चेम्बर के लोकप्रिय अध्यक्ष अजय भसीन भी एकता पैनल को छोड़कर अमर पारवानी के साथ जुड़ गए है। जो कि एकता पैनल के लिए तगड़ा झटका हैं। इस सर्जिकल स्ट्राइक के साथ ही साथ प्रगति पैनल में भी जय व्यापार पैनल को निःशर्त समर्थन देकर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। वर्तमान स्थिति को देखने से लगता है कि पूरी सुनामी लहर जय व्यापार पैनल के पक्ष में है, अमर गिदवानी एवं उनकी टीम में जय व्यापार पैनल के कार्यालय पंहुच कर चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड एवं राम मधान को अपना समर्थन पत्र सौंपा। उपरोक्त जानकारी मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़ एवं जितेन्द्र दोशी ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Related Articles

Back to top button