छत्तीसगढ़ में आज से खुलेंगे सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आज से सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स खुलेंगे । सिनेमाघरों में 50 फीसदी दर्शकों की क्षमता से फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। मास्क, सैनेटाइजर के साथ स्क्रीनिंग करना भी जरूरी किया गया है।

 

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में आज से मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर खुल जाएंगे। मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के लिए प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है।

सिनेमाघरों में दर्शकों को एक सीट छोड़कर बैठाना होगा, यानि सिनेमाघरों में 50 फीसदी दर्शक ही फिल्म देख पाएंगे।

Related Articles

Back to top button