बस्तर सांसद दीपक बैज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे झीरम शहादत स्थल, शहीदों को दी श्रद्धांजलि..

BY-नवीन श्रीवास्तव

जगदलपुर|25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले को 8 साल पूरे हुए. शहीदों को याद करते हुए सांसद दीपक बैज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घटना स्थल पहुंचे, यहां बने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने शहीदों को नमन किया. घटना स्थल पर बस्तर सांसद दीपक बैज समेत स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. साथ ही 2 मिनट का मौन धारण कर इस घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैदु,चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य,प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य साँसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग,ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button