Mahima Chaudhary ने बताया कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान बेटी नहीं गई स्कूल

मुंबई. महिमा चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिये अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी लोगों को दी थी। अब उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी अरियाना ने इस दौरान अपनी मां को किस तरह से सपोर्ट किया। महिमा कैंसर से पूरी तरह रिकवर हो चुकी हैं। उन्होंने बीमारी से लेकर रिकवर होने तक की खबर अनुपम खेर के साथ मिलकर दी। महिमा काम पर वापसी कर चुकी हैं। वह द सिग्नेचर फिल्म में दिखाई देंगी। महिमा ने मुंबई में अपने कैंसर ट्रीटमेंट पर बात की और बताया कि उनकी बेटी कठिन वक्त पर कैसे मजबूती से उनके साथ खड़ी रही। 

बेटी ने यूं रखी सावधानी


महिमा चौधरी हर साल अपना हेल्थ चेकअप करवाती हैं। स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें पता चला कि उनके ब्रेस्ट में प्री-कैंसरस सेल्स हैं। इन्हें हटवाने के बाद यह मालूम हुआ कि कैंसर बनना शुरू हो गया था। उन्होंने कैंसर का पता लगने से लेकर ट्रीटमेंट तक की बातें वीडियो में साझा की हैं। वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने कैसे उनका साथ दिया। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महिमा बताती हैं कि पेंडेमिक के बाद स्कूल खुल गए थे लेकिन उनकी बेटी ने जाने से साफ मना कर दिया। महिमा ने बताया, बेटी ने साफ मना कर दिया कि वह घर पर ही रहेगी क्योंकि वह नहीं चाहती कि मेरी रिकवरी स्टेज पर कोविड वायरस घर आ जाए। तो कोविड के बाद स्कूल खुलने पर भी वह नहीं गई। वह ऑनलाइन क्लासेज लेती रही

द सिग्नेचर में लीड कास्ट में अनुपम खेर भी हैं। यह एक कॉमन मैन की कहानी है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हो रही है। अनुपम खेर ने इस फिल्म के लिए महिमा चौधरी को फोन किया था तब ही उन्हें पता चला कि ऐक्ट्रेस को कैंसर हुआ है। महिमा उस वक्त ट्रीटमेंट ले रही थीं। अब पूरी तरह से ठीक हैं।

Related Articles

Back to top button