पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल, तहकीकात से होगा सुसाइड का खुलासा

कोरबा। दीपका थानांतर्गत ग्राम रंजना में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दी. दोनों ने किन कारणों से खुदकुशी की है, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. मामले की तफ्तीश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रंजना गांव के बाहर बरमखार बस्ती स्थित पेड़ पर लाश मिली है. दोनों का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला. इलाके में सुसाइड की खबर से सनसनी फैल गई है.



