जैसलमेर की ये डरावनी जगहें कई दिलचस्प कहानियों के लिए हैं फेमस

जैसलमेर! रेगिस्तान के बीच में मौजूद एक प्राचीन और खूबसूरत शहर। इस शहर का नाम सुनते ही सबसे पहले खूबसूरत पैलेस, आलीशान महल और अद्भुत फोर्ट का नाम दिमाग में आता है। यह एक ऐसा शहर है जहां हर साल लाखों सैलानी दोस्त, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंचते हैं। आप भी कभी न कभी यहां घूमने ज़रूर गए होंगे।

लेकिन इस शहर में ऐसी कई जगहें हैं जो एक नहीं बल्कि कई डरावनी कहानियों के लिए भी फेमस हैं। इस जगहों पर शाम होते ही कोई भी एकेले जाने से डरता है। इस लेख में हम आपको जैसलमेर की कुछ डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आप भी ज़रूर जानना चाहेंगे। आइए जानते हैं।

कुलधरा गांव 

most haunted places in jaisalmer Inside

जैसलमेर में मौजूद कुलधरा गांव की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। कहा जाता है इस गांव पर श्राप है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस गांव में किसी समय ब्राह्मण रहते थें लेकिन किसी कारण के चलते सभी ब्राह्मण अचानक से चले गए और जाते-जाते यह श्राप दिया कि अगर कोई भी इस गांव में बसने की कोशिश करेगा तो जीवित नहीं बचेगा। इस डर से आज भी शाम के बाद यहां कोई भी अकेले घूमने के लिए नहीं जाता है। कई लोगों का मानना है कि यहां दिन में भी महिलाओं की चूड़ियों की आवाज़ भी सुनाई देती है।

खाबा फोर्ट

haunted places in jaisalmer Inside

कुलधरा गांव की तरह ही जैसलमेर में मौजूद खाबा फोर्ट एक प्रमुख डरावनी जगह है। यह फोर्ट खंडहरों और आसपास के रेत के टीलों के लिए भी जाना जाता है। खंडहर होने के चलते यहां फोर्ट कई डरावनी कहानियों के लिए भी फेमस है। कहा जाता है कि यहां सूरज ढलते ही कोई भी इंसान घूमने की हिम्मत नहीं करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां से बच्चों और औरतों की अजीबो-गरीब आवाजे आती हैं। 

ट्रेल ऑफ़ सूर्यगढ़

most haunted places in jaisalmer Inside

जैसलमेर में मौजूद ट्रेल ऑफ़ सूर्यगढ़ जिसे कई लोग द चुड़ैल ट्रेल के नाम से भी जानते हैं। यहां एक प्राचीन कुआं है जिसे लेकर कहा जाता है कि इस कुआं में आत्माओं का वास है। स्थानीय लोगों का मानना है कि रात के समय यहां से किसी औरत की अजीब आवाज आती है जिसे कई लोग चुड़ैल बुलाते हैं। इस कुआं के पास कई प्राचीन मंदिर भी जो खंडहर हो चुके हैं।  खंडहर होने के लिए कोई भी यहां घूमने के लिए भी नहीं जाता है। 

जैसलमेर-जयपुर हाईवे

haunted places in jaisalmer Inside

जैसलमेर-जयपुर हाईवे भी डरावनी जगहों में एक है। इस हाईवे को लेकर एक नहीं बल्कि कई डरावनी कहानी है। लोगों का मानना है कि इस हाईवे पर रात के समय औरत सफेद साड़ी पहनकर घूमती रहती है और लोगों से लिफ्ट मगंती रहती है। कई लोगों का यह भी मानना है कि सफ़ेद साड़ी पहने महिला सड़क के बीचों-बीच नाचती भी है। इस डर से कई लोग रात में सफ़र भी नहीं करते हैं। 

Related Articles

Back to top button