रिसेप्शन पार्टी में दिखना चाहती हैं सबसे अलग, ये साड़ियां होंगी आपके लिए बेस्ट

शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी की जाती है। यह पार्टी ज्यादातर रात को होती है। ऐसे में महिलाओं के दिमाग में यही सवाल आता है कि वह ऐसा क्या पहनें, जो रात में उनकी खूबसूरती को निखारे। वहीं ज्यादातर महिलाएं पार्टी में साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। 

सबसे अच्छी बात यह है कि साड़ी को आप कई तरीकों से पहन सकती हैं। एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अगर आप कंफ्यूज हैं कि रिसेप्शन पार्टी में ऐसा क्या पहना जाए, जिसमें आपका लुक सबसे अलग दिखे। ऐसे में आपको सीक्वेन साड़ी पहननी चाहिए। सीक्वेन साड़ी फैशन ट्रेंड में भी है। आज हम आपके लिए बॉलीवुड इंस्पायर्ड बेस्ट सीक्वेन साड़ी के कलेक्शन्स लेकर आए हैं। 

व्हाइट एंड ग्रीन सीक्वेन साड़ी

व्हाइट कलर देखने में बेहद अच्छा लगता है। ऐसे में आप मलाइका अरोड़ा की तरह व्हाइट एंड ग्रीन सीक्वेन साड़ी पहन सकती हैं। सिजलिंग लुक के लिए साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज पहनें। बोल्ड आई मेकअप करें और डार्क कलर की लिपस्टिक लगाएं। 

मरून सीक्वेन साड़ी

sequin saree for reception sareeअगर आप रिसेप्शन पार्टी में सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो मरून कलर की सीक्वेन साड़ी पहनें। लुक में डिफरेंट टच ऐड करने के लिए ब्लाउज के साथ अलग से लॉन्ग स्लीव्स पहन सकती हैं। जिस तरह शिल्पा शेट्टी ने वियर किया है। खुल्ला पल्लू रखें। 

टिप्स: पर्ल ईयरिंग्स और हाथों में ब्रेसलेट पहनें। सिंपल मेकअप करें। 

ग्रे सीक्वेन साड़ी

grey saree for reception partyरिसेप्शन पार्टी में एलिगेंट लुक के लिए आपको ग्रे कलर की सीक्वेन साड़ी कैरी करनी चाहिए। यह एक ऐसा कलर है, जो ज्यादातर लोगों पर अच्छा लगता है। इसलिए आप बिना किसी कंफ्यूजन के इस कलर की सीक्वेन साड़ी पहन सकती हैं। आप चाहें तो कलर कॉन्ट्रास्ट ट्राई कर सकती हैं। यानी आप साड़ी से डिफरेंट कलर का ब्लाउज पहन सकती हैं।

ब्लैक सीक्वेन साड़ी

ब्लैक कलर ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है। ऐसे में पार्टी के लिए आप ब्लैक सीक्वेन साड़ी वियर कर सकती हैं। हेयरस्टाइल में जुड़ा बनाएं और फूल जरूर लगाएं। शिमरी आई मेकअप और लाइट कलर की लिपस्टिक लगाएं। स्टनिंग लुक के लिए बैकलेस ब्लाउज पहनें। यकीन मानिए आपको इस अवतार में देख सभी की नजरें आप पर टिक जाएंगी। 

पर्पल सीक्वेन साड़ी 

अगर आप साड़ी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको पर्पल कलर की सीक्वेन साड़ी कैरी करनी चाहिए। आप चाहें तो जान्हवी कपूर के इस साड़ी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। सिंपल मेकअप और हैवी ईयरिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट करें। 

Related Articles

Back to top button