सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के तहत चिरहुलडीह वार्ड पहुँचे विधायक विकास का स्थानीय महिलाओं ने तिलक लगाकर किया स्वागत

सड़क-नाली निर्माण,सफ़ाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत समस्याओं से क्षेत्रवासियों द्वारा बड़े ही सहजता के साथ अवगत हो रहे हैं विधायक विकास उपाध्याय

इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने चिरहुलडीह वार्ड के संकल्प उद्यान के सौंदर्यीकरण कार्य का स्थानीय नागरिकों से करवाया भूमिपूजन

रायपुर। संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के तहत आज विधानसभा के चिरहुलडीह वार्ड का दौरा किया,जहाँ स्थानीय महिलाओं द्वारा उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही हैं, जिसमें स्वयं विधायक विकास उपाध्याय जन-जन के बीच जाकर उनकी समस्याओं एवं माँगों को बड़े ही सहजता के साथ सुन रहे हैं ततपश्चात उसके त्वरित निदान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। विधायक विकास उपाध्याय ने सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के बारे में बताया कि इस यात्रा के माध्यम से हम रायपुर पश्चिम विधानसभा के घर-घर पहुँचकर जन-जन से मिलकर उनकी मूलभूत समस्याओं और माँगों को सुनकर उसके निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हैं,क्षेत्रवासियों की प्रत्येक मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य हैं। सड़क-नाली से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक भवन नवनिर्माण की बात हो या फिर साफ-सफाई या पानी से सम्बंधित मूलभूत समस्या हो विधायक विकास उपाध्याय बड़े ही सहजता से लोगों की बात सुन रहे हैं तथा उसके त्वरित निराकरण के लिए प्रयास कर रहे हैं।
इस यात्रा के दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने चिरहुलडीह वार्ड के संकल्प उद्यान के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन भी करवाया। इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्याय ने स्थानीय जनता के कर-कमलों से ही सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन करवाया।

कामत कुमार साहू
विधायक प्रतिनिधि – रायपुर पश्चिम
मो.- 9907708036

Related Articles

Back to top button