सोरिद के ग्रामीणों ने की संसदीय सचिव से मुलाकात, सोरिद-कौंदकेरा मार्ग में डामरीकरण कराए जाने की मांग संसदीय सचिव ने उचित पहल करने का दिया आश्वासन


महासमुंद। ग्राम सोरिद के ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर सोरिद से कौंदकेरा पहुंच मार्ग में डामरीकरण कराए जाने की ओर ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
आज मंगलवार को जनपद सदस्य आरीन भागीरथी चंद्राकर के नेतृत्व में प्रह्लाद ध्रुव, भोलेनाथ गंधर्व, नरेश ध्रुव, सियाराम विश्वकर्मा सहित दुर्गेश चंद्राकर, प्रीतम यादव, चुन्नीलाल ध्रुव, फगवा राम ध्रुव, सुखदेव नेताम, दुष्यंत चंद्राकर ने मुलाकात के दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि सोरिद से कौंदकेरा मार्ग में डामरीकरण कराए जाने की जरूरत है। सोरिद से कौंदकेरा के बीच करीब ढाई किमी की दूरी है। इस मार्ग से ग्रामीणों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है। लेकिन मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि बरसात के सीजन में इस रास्ते से गुजरना मुश्किल होता है। दूसरे सीजन में भले से जैसे-तैसे आवाजाही होती है। खासकर स्कूली बच्चों को बरसात के दिनों में आवाजाही में काफी असुविधा होती है। उन्होंने सोरिद से कौंदकेरा पहुंच मार्ग का अतिशीघ्र डामरीकरण कराए जाने की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
0000000000

Related Articles

Back to top button