प्रेमी से शादी करने की जिद नाबालिग लड़की ने शोले फ़िल्म के बीरू का किरदार निभाते हुए चढ़ गई होर्डिंग पर

से शादी करने की जिद नाबालिग लड़की ने शोले फ़िल्म के बीरू का किरदार निभाते हुए चढ़ गई होर्डिंग पर,इन्दौर के परदेशीपुरा इलाके से एक अजीबोगरीब कहानी सुनने को मिली जिस वजह से पुलिस के काफी जद्दोजहद के बाद मामला शांत हुआ।

मामला इन्दौर के परदेशीपुरा इलाके का है, जब एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से विवाह करने की जिद करते हुए शोले फ़िल्म के बीरू का किरदार निभाते हुए चौराहे में स्थित एक विशालकाय होर्डिंग के ऊपर चढ़ गई। जिसको लेकर इलाके में भीड़ जमा हो गई, जानकारी के अनुसार लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी,लेकिन लड़की की मां को यह रिश्ता पसंद नहीं था,इसलिये मां ने विवाह के लिए कर दिया. बस इसी बात को लेकर मां के इंकार करने से नाराज लड़की दौड़ते हुए पास के चौराहे में गई और वहां पर लगाये गये एक होर्डिंग के टॉप पर चढ़ गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची इस बीच काफी संख्या में तमाशबीन भी वहां इकट्ठे हो गये थे भीड़ में से कुछ लोगों ने लड़की को समझाने की कोशिश की,लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं हो रही थी, पुलिस की टीम ने काफी समझदारी से काम लिया।

पुलिस की टीम ने नाबालिग लड़की को कई तरह से समझाइश देकर नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन लड़की किसी भी बात को मानने को तैयार नही हो रही थी।

पुलिस को काफी मस्कत करनी पड़ी किसी तरह से मेहनत रंग लाई और पुलिस की समझाइश पर लड़की होर्डिंग से नीचे उतर गई.लड़की के नीचे उतरने पर भी पुलिस वालों को काफी मस्कत करनी पड़ी लड़की और उसकी माँ को समझाने के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button