जगदलपुर : भाईचारे व सद्भावना का मिलन समारोह संपन्न

मिलन समारोह को लेकर प्रबुद्ध वक्ता वक्ताओं ने बस्तर टाइगर को किया याद

जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा -आपस में हम सब भाई भाई

नवनीत चांद ने कहा– सबके सम्मिलित प्रयास से मिलन समारोह सफल रहा

जगदलपुर/ नवीन श्रीवास्तव . सरल सहज बस्तर सांस्कृतिक विशेषताओं को लेकर राजनीति से उठकर सौहार्द के लिए जाना जाता है ऐसे में भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश लेकर गत 18 अप्रेल सोमवार को स्थानीय पंजाब भवन में जनता कांग्रेस जोगी एवं मुक्ति मोर्चा द्वारा इफ्तार एवं ईस्टर मिलन का सफल आयोजन संपन्न हुआ ।आयोजन में विभिन्न धर्म समुदाय के सम्मानित नागरिक गण उपस्थित हुए जिन्होंने एक स्वर में सद्भावना और भाईचारे को लेकर अपनी आस्था जताई और आयोजन को सराहा इस दौरान कुछ वक्ताओं ने इस तरह के आयोजन करने वाले बस्तर श्री महेंद्र कर्मा को भी याद किया,वहीं बस्तर के युवा नेता जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद द्वारा बस्तर के जगदलपुर में इस मिलन समारोह के आयोजन को लेकर सभी उपस्थित लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना भी की ।

अलग-अलग धर्म समुदाय से आए बस्तर के प्रतिष्ठा प्राप्त लोगों के साथ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी इस आयोजन में ना केवल शामिल हुए बल्कि उन्होंने एकता की मिसाल लिए इस कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि सभी बस्तरिया आपस में भाई भाई हैं।वहीं नवनीत चांद ने के द्वारा इस मिलन समारोह के सफलतापूर्वक संपन्न होने का श्रेय प्रमुख रूप से समारोह में शामिल होने वाले विभिन्न धर्म के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ उन सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को दिया गया जिनके सम्मिलित प्रयास से यह आयोजन अपनी गरिमा को प्राप्त हुआ जिससे ना केवल जगदलपुर बल्कि बस्तर से पूरे प्रदेश को भाई चारे के साथ सद्भावना का संदेश देने मैं या आयोजन सफल रहा।

Related Articles

Back to top button