टैंकर चलाकर पानी देने पहुंचे पार्षद

रायपुर।टैंकर चलाकर पानी देने पहुंचे पार्षदरायपुर।बढती गर्मी के साथ साथ पानी की समस्या भी बढ गई है। इसी के साथ बोर भी सुखते जा रहे हैं साथ ही नागरिकों को नल से भी पानी नही मिल रहा है इसी कडी मे नगर निगम सभी जगह जहा जहा पानी की समस्या है वहा टैंकर के माध्यम से पानी पहुँचाने का कार्य कर रही है। काली माता वार्ड के पार्षद अमितेष भारद्वाज खुद टैंकर चला कर लोगो तक पानी पहुंचा रहे हैं ताकी नागरिकों को परेशानीओं का सामना ना करना पडे। वार्ड अंतर्गत जहा जहा पाइंट बनाया गया है वहा पानी दिया जाता रहा है।वार्ड पार्षद का कहना है कि अमृत मिशन का कार्य पूरा ना होने के कारण भी समस्या बनी हुई है यदि जल्द इसे पूरा कर लिया जाये तो पानी की समस्या के साथ साथ वार्ड टैंकर मुक्त हो जायेगा और राजधानी वासियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button