खट्टीडीह में राशन सामान वितरित करने की व्यवस्था करने की मांग
ग्रामीणों ने की संसदीय सचिव से मुलाकात, उचित पहल करने का दिया आश्वासन


महासमुंद। ग्राम खट्टीडीह के ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर गांव में ही राशन सामान हितग्राहियों को वितरित कराए जाने ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने इस दिशा में जिला प्रशासन से चर्चा कर उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
आज बुधवार को ग्राम गोपालपुर की सरपंच मोतिम सहदेव ध्रुव, चंद्रशेखर साहू, मानिक साहू, प्यारेलाल दीवान, गंगाराम साहू, नेंद्र दीवान, रैनसिंग दीवान आदि ग्रामीण संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि ग्राम पंचायत गोपालपुर में राशन दुकान संचालित है। जहां आश्रित ग्राम मुस्की और खट्टीडीह के ग्रामीण राशन सामान लेते हैं। गोपालपुर की दूरी खट्टीडीह से अधिक होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुजूर्ग हितग्राहियों को ज्यादा परेशानी होती है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button