रायपुर में आज 166 मरीज़ सहित छत्तीसगढ़ मिले 2262 नए मरीज़, 13 संक्रमितों की मौत

रायपुर। प्रदेश में आज 2262 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 13 लोगों की मौत की खबर है। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 22 हजार 773 है।
आज दुर्ग में 40, राजनांदगांव में 76, बालोद में 38, बेमेतरा में 29, कवर्धा में 22, रायपुर में 166, धमतरी में 44, बलौदाबाजार में 44, महासमुन्द में 27, गरियाबंद में 73, बिलासपुर में 82, रायगढ़ में 195, कोरबा में 171, जांजगीर चाम्पा में 92, मुंगेली में 14, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 3, सरगुजा में 16, कोरिया में 23, सूरजपुर में 7, बलरामपुर में 1, जशपुर 53, बस्तर में 26, कोंडागांव में 34, दंतेवाड़ा में 37, सुकमा में 11, नारायणपुर में 3, बीजापुर में 9 एवं अन्य राज्य से 6 मरीज मिले।



