जान ले ली डांस ने : डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट …

रायपुर. राजधानी के तिल्दा इलाके के एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई. दरअसल, शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक तिल्दा के वार्ड नंबर 4 में एक परिवार में शादी के दौरान रस्म निभाई जा रही थी. शुक्रवार की रात डीजे पर डांस को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई. पुलिस ने करण सतनामी, प्रकाश साहू, नारद देवांगन, डेढ़हा उर्फ धनेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है.



