युवक की लाश राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके के तालाब में मिली, फैली सनसनी

रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती (Purani basti) थाना इलाके में एक युवक की तालाब में लाश मिली है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
मामले में जानकारी देते हुए पुरानी बस्ती थाना प्रभारी बृजेश तिवारी (Brijesh Tiwari) ने बताया कि मृतक का नाम छवि लाल यादव पिता सियाराम यादव उम्र 29 वर्ष जो कि बंदेश्वर मंदिर तालाब पार बंधवापारा का रहने वाला है। जिसकी लाश आज खोखो पारा इलाके के तालाब में मिली है। मामले में पुलिस शव का पंचनामा बनाकर मेकाहारा मर्चुरी में भिजवा दिया है।

Related Articles

Back to top button