संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती पर महापौर ने भाजपा पार्षददल के साथ किया दीप प्रज्वलित

समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि रविदास जी को किया नमन
जगदलपुर , नवीन श्रीवास्तव।संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650 वीं जयंती पर महापौर ने भाजपा पार्षददल के साथ 650 दिए जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जगदलपुर के राम मंदिर में समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया l जगदलपुर के अनेकों मंदिरों में कार्यकर्ताओ द्वारा विशेष रूप से दीप प्रज्वलित किए गए.
महापौर संजय पांडे ने कहा मन चंगा तो कठौती में गंगा
यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि भारतीय दर्शन का सार है। इसका अर्थ है कि यदि हमारा मन निर्मल है, तो ईश्वर हर स्थान पर विद्यमान हैं। बाहरी आडंबर से अधिक महत्व आंतरिक पवित्रता का है।उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहाँ किसी प्रकार का भेदभाव न हो उनके विचारों को याद करते हुए समाज में जात-पात का भेद मिटाने पर जोर दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा गुरु रविदास का संदेश सामाजिक समरसता और न्याय का घोष है। आज जब हम विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बात करते हैं, तब संत रविदास जी का यह संदेश और भी प्रासंगिक हो जाता है। समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
विदित हो की भारतीय जानता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।जिसके तहत ऋषि संत और महात्मा के सामाजिक समरसता के विचारों को जन मानस तक पहुँचने कार्यक्रम किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता,लक्ष्मण झा,संग्राम सिंह राणा पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, श्रीमती सविता गुप्ता सहित सूरज श्रीवास्तव, वैभव पांडेय, योगिता यादव सहित अन्य श्रद्धालु कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



