श्रम मंत्री ने श्रमवीरों के बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की रखी मांग


रायपुर।आज प्रदेश के माननीय श्रम मंत्री डॉ शिव डहरिया जी से मिलकर श्रमवीरों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की मांग रखी।स्कूल शुरू करने के लिए मंडल के पास राशि उपलब्ध है। साथ ही श्रम कानून में संशोधन की आवश्यकता का सुझाव दिया,1982 में बने श्रम कानून में आज की हालात के मद्देनजर व्यापक बदलाव की जरूरत है। मंत्री जी ने तत्सम्बन्ध में प्रस्ताव बनाने कहा है।उन्होंने आश्वस्त किया है इस विषय पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।इस दौरान श्रम कल्याण मंडल के सभी सहयोगी सदस्यगण भी साथ थे।



