छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के नेतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई अतिथि के रूप में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सेहरावत व शकुन डहरिया उपस्थित थी बैठक का मुख्य विषय देशभर में चल रहे कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान, महिला कांग्रेस कार्यकारिणी विस्तार व केंद्र सरकार की कूटनीतियों के कारण चरमराती देश की अर्थव्यवस्था था

मीटिंग समापन होने के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया जिसमें संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, वंदना राजपूत, मणि वैष्णव, नितिन भंसाली व सुधा सरोज उपस्थित थी मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि ऑल इंडिया महिला कांग्रेस द्वारा एक नया संगठन बनाया जाएगा जिसमें महिला कांग्रेस की ऐसी पदाधिकारी जो प्रोफेशनल चीजों से जुड़ी हुई हैं जैसे पेशे से वकील, डॉक्टर या इंजीनियर इत्यादि हैं उनकी एक अलग टीम बनाई जाएगी ताकि समय-समय अपने कार्यों के द्वारा पदाधिकारियों को उचित मदद पहुंचा सकें तथा उन्होंने बताया कि जल्द ही ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के द्वारा एक ऐसी योजना लाई जाएगी जिसमें महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य किया जाएगा जिसे सुनकर सभी महिलाओं में उत्साह भर गया और अध्यक्ष के उद्बोधन से सभी महिलाओं में जोश भर गया तत्पश्चात उन्होंने केंद्र सरकार की कूट नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की उन्होंने बताया कि किस तरह मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार देश में महंगाई बढ़ रही है हमारी महिला बहने वापस से गैस सिलेंडर में खाना बनाना छोड़ कर चूल्हे में खाना बनाने को मजबूर हैं और लगातार दैनिक उपयोग के सामान के बढ़ते हुए दाम से महिला बहनों व गृहणियों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है और यही नहीं इस तरह की कूटनीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है उन्होंने बताया मोदी सरकार को नींद से जगाने के लिए आने वाले दिनों में महिला कांग्रेस के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा

Related Articles

Back to top button