विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बस्तर की तीन प्रखंड पर रामनवमी को लेकर बैठक

जगदलपुर: आगामी 10 अप्रैल को होने वाली रामनवमी की तैयारियों पर विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के पदाधिकारियों की बैठक बस्तर , बका वंड , जगदलपुर प्रखंडों में हुई। जिस पर विभाग मंत्री रवि ब्रम्हचारी जी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के कारण यह आयोजन नहीं किया जा सका था। इसमें सभी पदाधिकारियों के सदस्यों द्वारा सुझाए गए सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा अनेक बातों पर सहमति के साथ इस वर्ष होने वाले शोभायात्रा को भव्य और ऎतेहासिक बनाने का निश्चय किया गया।
साथ ही विहिप जिला अध्यक्ष श्री लखीधर बघेल , जिला मंत्री श्री हरि साहू जी ने रामनवमीं उत्सव को लेकर दिनांक 26 मार्च 2022 , दिन शनिवार समय दोपहर 2:00 बजे सीताराम शिवालय , स्टेट बैंक रोड जगदलपुर में आयोजन की गई है जिसमें सभी हिन्दू समाज एवं हिन्दू संगठन को आने का निमंत्रण दिया है।



