विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करने के संबद्ध में छात्र इकाई CYSS ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

जब कक्षाएं महाविद्यालय के अंदर लगाई ही नही गई तो परीक्षा ऑफ लाइन क्यों-शुभम सिंह

समस्त वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन किया जाये- CYSS छात्र इकाई आम आदमी पार्टी, बस्तर

विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करने के संबद्ध में आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई CYSS ने जिला अध्यक्ष तरुणा साबे के निर्देशानुसार और विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में कुलपति को ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब होकि विगत कुछ वर्षों से कोविड संक्रमण के दौर में विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा ऑफलाइन कक्षाओं और परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में भी विश्वविद्यालय से संबन्धित महाविद्यालयों में अधिकतर कक्षाएं ऑफ लाइन माध्यम से जारी रखी गई थी।
शुभम सिंह ने आगे बताया कि आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई CYSS के द्वारा विश्वविद्यालय के सैकड़ो विद्यार्थियों द्वारा अपने अपने महाविद्याल के विद्यार्थियों से चर्चा उपरांत यही मत सामने आ रहा हैकि परीक्षा ऑनलाइन विधि से ही निष्पादित हों। अतः छात्रों के हित मे परीक्षा ऑफ लाइन ना करते हुए यूनिवर्सिटी ऑनलाइन परीक्षा निष्पादित करें ।इसी मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के साथ विशेष रूप से प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ट अध्यक्ष समीर खान,युवा सचिव ख़िरपति भारती, युवा सँगठन मंत्री ईश्वर कश्यप,मोहसिन खान,अभिषेक यादव सहित छात्र इकाई के छात्र मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button