बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर हुआ ,आम लोगो का खास सम्मान ,अस्पताल में मरीजों को बाटे फल ,जाना हाल चाल -नवनीत चांद

मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस के नेता नवनीत चांद ने कहा ,बस्तर हितेषी, जन हितेषी मुद्दो पर संघर्ष ही हमारा एक मात्र लक्ष्य -मुक्ति मोर्चा

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के सभी पदधिकारियों ने स्थापना दिवस पर केक काट ,बस्तर के प्रत्येक वर्ग के हितों संघर्ष का लिया संकल्प -भरत कश्यप/नीलांबर सेठिया/शोभा गंगोत्री/अजय बघेल

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद के नेतृत्व में आज जगदलपुर शहर के सिटी ग्राउंड के समक्ष मुक्ति मोर्चा के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर हमसे भी है बस्तर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया वही मुक्ति मोर्चा के जिला ब्लॉक पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ जगदलपुर जिला महारानी अस्पताल मैं स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर फल वितरण कर इलाज रथ मरीजों का हाल-चाल जान उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई वही स्थापना दिवस के सम्मान समारोह के दौरान मुक्ति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों द्वारा केक कटवा बस्तर के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करने का संकल्प लिया गया तो वही बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद के हाथों बस्तर के ज्वलंत मुद्दों को लगातार अपने कलम वह अपनी माई का आवाज देने वाले पत्रकारों का सम्मान किया गया तत्पश्चात बस्तर के आम दिखने वाले खास लोगों का जैसे ऑटो संचालक घर पर घरेलू काम की सेवा देने वाली महिलाएं सफाई कर्मचारी सब्जी का व्यवसाय करने वाले महिलाएं ठेला लगाने वाले भाई गार्ड की नौकरी करने वाले युवकों ,किसान,मजदूर जैसे कई आम देखने वाली खास हस्तियों का हमसे भी है बस्तर, नामक सम्मान से नवाजा गया इस सम्मान को प्राप्त करने वाले सभी बस्तर वासियों ने बस्तर हित में संघर्ष करने के मुक्ति मोर्चा के लक्ष्य को सराहा वह इस संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर साथ देने की बात कही मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद ने अपने संबोधन में कहा कि मुक्ति मोर्चा का उद्देश्य मात्र हंगामा खड़ा करना नहीं बल्कि बस्तर की सूरत बदलना है बस्तर हितेषी मुद्दों पर वजन हितेषी मुद्दों पर संघर्ष करना ही मुक्ति मोर्चा का एकमात्र लक्ष्य है आज मुक्ति मोर्चा ने अपने 2 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं इन 2 वर्षों में संघर्ष के दौरान कई चुनौतियों का सामना करते हुए बस्तर के सम्माननीय निवासियों से जुड़े हुए 40 मुद्दों पर सफलता पाई है तो वही बस्तर के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों राज्य सरकार व जिला प्रशासन के समक्ष बस्तर के ज्वलंत मुद्दों समस्याओं आवश्यकताओं व अधिकार से जुड़े हुए हर मुद्दे पर ना केवल सवाल किए हैं बल्कि जनहित में जवाब प्राप्त करने के लिए लगातार संवैधानिक दृष्टिकोण से आंदोलन और ज्ञापन सौप पर गए हैं। आगामी दिनों में भी बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा का लक्ष्य बस्तर संभाग के सभी जिले एवं विशेष तौर पर बस्तर जिले के 7 ब्लॉक वह जगदलपुर शहर के 48 वार्ड में भ्रमण कर बस्तर हितेषी मुद्दों 5000 नए कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है इसी तारतम्य में मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत कश्यप उपाध्यक्ष नीलांबर सेठिया शहर मंडल अध्यक्ष शोभा गंगोत्री जगदलपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजय बघेल तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष सोन सिंह सेठिया बस्तानार ब्लॉक अध्यक्ष बामन पोयम बकावंड ब्लाक अध्यक्ष नीलांबर भद्रे ने संयुक्त रूप से कहा कि विगत 2 वर्षों में मुक्ति मोर्चा के द्वारा जिले के हर क्षेत्र हर वर्ग से जुड़े हुए लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का काम किया है चाहे वह कोरोना का काल हो चाहे वह गांव या शहर से जुड़े हुए जन हितेषी मुद्दे हो हर मुद्दों पर अपने आप को आगे कर जनता की बुलंद आवाज बनने का कार्य किया है और आगामी समय में भी यह कार्य लगातार बस्तर की जनता के हितों में की जाएगी इस दौरान शहर अध्यक्ष शोभा गंगोत्री संगीता सरकार ,गुरमीत कौ,र अंकिता गुरुदता,अमिता दास ,लक्ष्मी दास पिंकी तिलक ,त्रिवेणी तिलक, भी भारती राव गीता बघेल ,जानकी कश्यप,कृष्णा कश्यप, पुष्पा राव किरण देवांगन ,रानी सेना, श्रीमती कश्यप ,सुमति दास ,बी इंदु सोनसाय जिला उपाध्यक्ष नीलांबर सेठिया नीलांबर भद्रे नरपति बघेल नोबिता का नाम बघेल मितेश बिसाई, नरपति बघेल दीपक मरकाम भुजबल बघेल जगदलपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजय बघेल ,पकलू कश्यप, उमा शंकर कश्यप, नकुल कश्यप, तुलसी सेठिया मेहतर सेठिया ,गीता भारती, राहुल पांडे,केला दादा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button