अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर से जुटे वाहन चालकों ने लगाई दहाड़ दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

रायपुर ।प्रदेशभर से जुटे वाहन चालकों ने राजधानी में अपने मांगों को लेकर दिया धरना और सौंपा ज्ञापन ।रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल में गत दिवस 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ की सभी वाहन चालक संगठन एक महा संगठन बनाकर इकट्ठे हुए एवं उन्होंने अपनी 6 सूत्री मांगों को रखा जिनमें वाहन चालक संघ दैनिक वेतन भोगी को स्थाई करना, वाहन चालकों का ग्रेड पे 2800करना, विभागीय परीक्षा में वाहन चालकों को सम्मिलित करना, कार्यभारित प्रथा को समाप्त एवं नक्सल भत्ता प्रदान करने के साथ विभागों में किराए की गाड़ी ना चलाना जैसे मांगों को लेकर प्रदेश भर के वाहन चालक जुटे और उन्होंने पुरजोर रूप से अपनी बातों को रखा इस हड़ताल में कोने-कोने से आए जिले के सभी वाहन चालक शामिल हुए उन्होंने एकजुटता से फैसला किया की यदि शासन हमारी मांगों पर एक माह के अंदर विचार नहीं करती है तो हम वाहन चालक अधिकारियों को चाबी सौंप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे इस हड़ताल में प्रदेश अध्यक्ष एस एन महापात्र प्रदेश प्रतिनिधि महेंद्र सिंह रंजीत सिंह आसन से विद्या चरण सिंह रमेश राजवाड़े महेश साहू ताराचंद साहू सत्य प्रकाश बाग अविनाश नाग कांकेर से यादव जी सभी संभागीय अध्यक्ष जिलाध्यक्ष शामिल हुए

Related Articles

Back to top button