FEATURED

मुक्ति मोर्चा को लेकर बस्तर विधानसभा के लोगो में उत्साह- नीलांबर भद्रे

 

बस्तर में आम जनता के समस्याओं के निदान को लेकर लिए नया विकल्प बन रहा है मुक्ति मोर्चा

 

जगदलपुर,बकावंड।बस्तर विधानसभा अंतर्गत बकावंड में जनहित के मुद्दों को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा निरंतर सक्रिय है। बस्तर विधानसभा अध्यक्ष नीलांबर भद्रे ने बताया कि बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद के कुशल नेतृत्व, उत्साहवर्धक दिशा दर्शन में मोर्चा निरंतर बस्तर विधानसभा में आगे बढ़ रहा है मोर्चा के सक्रियता के चलते पूरे विधानसभा के कोने-कोने से सभी वर्ग के लोग मुक्ति मोर्चा से जुड़ रहे हैं सदस्यता के विस्तार के साथ हम श्रेष्ठ बस्तर की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

 

श्री भद्रे ने आगे कहा कि बस्तर के मूल निवासियों को उनके अधिकारों की जानकारी होना चाहिए।

 

वहीं मंडल अध्यक्ष नोवी निषाद कहते हैं कि यह बहुत दुखद है कि बस्तर के लोगों का अधिकार अन्य राज्य के लोग उठा रहे हैं दूसरे लोग इस लाभ ले रहेहैं।

 

मोर्चा के जोशीले सिपाहियों ने कहा कि ग्रामीण आदिवासियों की जन समस्या के निवारण के साथ उनके बीच जागरूकता का लक्ष्य लेकर हम पहुंच रहे हैं, और पहुंचते रहेंगे। मौके पर शंकर कश्यप उमेश कश्यप मनीराम एवं अन्यउपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button