एफ आई आर दर्ज करने मांग के साथ शहर महामंत्री ने कहा शिष्टाचार का ज्ञान देने वाली भाजपा पहले अपने शिष्यों को शिष्टा की पाठ पढ़ाये

जगदलपुर ।बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान ने सतनामी समाज के युवकों से की गई मारपीट की निंदा करते हुए भाजपा नेता राजेश मूणत सहित कार्यकर्ताओं के ऊपर एसटीएक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है श्री खान ने आगे बताया कि राज्य के पीएचई मंत्री रुद्र गुरु से मिलने शनिवार को जेल रोड स्थित उनके बंगले पहुंचे मुंगेली सतनामी समाज के दो युवकों के साथ की गई बर्बरता पूर्वक मारपीट से प्रदेश का पूरा सतनामी समाज आहत है मूणत ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के दो युवकों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की जबकि वह दोनों सतनामी युवक राज्य के पीएचई मंत्री रूद्र गुरु से मिलने उनके बंगले आए हुए थे मूणत ने तो बिना पुष्टि किए ही सिर्फ काला कपड़े पहने होने के कारण उनके साथ जबरदस्ती मारपीट की जिसकी घोर शब्दो मे निंदा की जाती है श्री खान ने कहा कि भाजपा और भाजपा के नेता मूलरूप से विध्वंसक पार्टी है जो गलत राजनीति परंपरा की शुरुआत कर रही है यह भाजपा का समाज विरोधी चरित्र है भाजपा के पूर्व मंत्री ने अभद्रता की सारी सीमाओं को पार कर दिया और वायरल वीडियो में बार-बार गालियां देते नजर आए उन्होंने थाने में भी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया तथा आक्रमण की मुद्रा में दिखे सत्ता की बेदखली के बाद बौखलाए नेताओं का चेहरा छत्तीसगढ़ की जनता देख चुकी अभी तक सत्ता की खुमारी से बाहर नही निकल पाए और अपने खिसकते जनाधार से बौखलाए भाजपा नेता का इतना गुरुर ठीक नही, श्री खान ने आरोप लगाया कि सांप्रदायिकता मुद्दा खारिज होने के बाद अब भाजपा दूसरे पैतरे अजमा रही है भाजपा का कवर्धा में वैमनस्य फैलाकर सद्भाव बिगाड़ने का षड्यंत्र उजागर हुआ तो राजधानी में फसाद किया पूर्व मंत्री राजेश मूणत को रायपुर में उपद्रव मचाने गुंडागर्दी करने सरेआम मारपीट करने पुलिस अधिकारियों के साथ गाली गलौज वाली संस्कृति दिखाने का ठेका दिया गया बस्तर में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जो मार्गदर्शन देकर गई भाजपाई उसका अनुसरण कर प्रदर्शन कर रहे हैं।*



