छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5649 केस की हुई पहचान, 15 की गई जान, एक्टिव मरीज 31 हजार के पार..

रायपुर, प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार को आज 5649 नए मरीज मिले है। इसके साथ ही 15 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं रायपुर जिले में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं. आज रायपुर में 1442 मरीज मिले हैं। वहीं आज 1525 लोगों ने कोरोना को मात दिए है। आज रायपुर में कोरोना संक्रमितों की सर्वाधिक 5 लोगों की जान गई है। प्रदेश में आज 52411 सेम्पल की जांच हुई है इसमें 5649 संक्रमित पाए गए है। रायपुर में 5 दुर्ग,बलौदाबाजार, कोरबा एवं जांजगीर मे 2-2 एवं बिलासपुर-कोरिया में 1-1 की मौत हो गई।
बता दें कि आज रायपुर में 6225 सैम्पलों की जांच हुई जिसमें 1442 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. रायपुर में पॉजिटिविटी रेट 23.16 प्रतिशत पहुँच गई है. आज पाए गए मरीजों को मिलकर रायपुर में कुल 9945 एक्टिव मरीज हैं. रायपुर जिले में टोटल 82 कन्टेनमेंट जोन घोषित किये गए हैं.



