प्रदेश में मिले ओमिक्रॉन के 4 मरीज, नए वेरिएंट की ओडिशा भेजे गए सैंपल से पुष्टि, दो UAE से लौटे

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन व कोविड-19 ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। न्यायधानी बिलासपुर के बाद अब राजधानी रायपुर में भी ओमिक्रॉन के चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है। उसमें से दो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटे हैं। वहीं दो लोग रायपुर में ही संक्रमित हुए हैं। ओमिक्रॉन नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ओमिक्रॉन के नए मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही है। प्रदेश में अब तक मिले पांच ओमिक्रॉन के मरीजों में एक स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी हैं। सिंहदेव ने कहा कि नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी रखने की जरूरत है।

छत्तीसगढ़ के एपिडेमिक कंट्रोल विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि जिन लोगों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित लैब में भेजे थे, उसमें से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव रायपुर के निवासी हैं। इनमें से दो संयुक्त अरब अमीरात से लौटे हैं। यहां जहां करने पर पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए ओडिशा भेजे गए थे। डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ से 3842 मरीजों के सैंपल भुनेश्वर भेजे गए थे, जिनमें से अब तक 5 लोगों में नए वेरिएंट ओमिक्रान की पुष्टि हुई है। भेजे गए सैंपलों में 1921 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें 26 यूके वेरिएंट, कापा वेरिएंट 38, डेल्टा 1335, बी-1 वेरिएंट 125 है। भुवनेश्वर से अभी 352 की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहत की बात यह है कि ओमिक्रॉन के सभी मरीज घर पर ही थे और चारों स्वस्थ हो चुके हैं।

बिलासपुर में मिला था ओमिक्रॉन का पहला मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने 5 जनवरी को छत्तीसगढ़ के पहले ओमिक्रॉन केस की पुष्टि की थी। बिलासपुर के 52 वर्षीय कारोबारी 3 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात से परिवार सहित लौटा था। आइसोलेशन अवधि पूरा करने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 17 दिसंबर को उनका नमूना ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित लैब में जांच के लिए भेजा गया था। और उसकी रिपोर्ट 5 जनवरी को आई, तब तक वे ठीक हो चुके थे। इस दौरान उक्त पॉजिटिव व्यक्ति अपनी व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन शुरू कर चुका था। ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनकी दोबारा जांच की थी।

Related Articles

Back to top button