20वी राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम


जगदलपुर। 20वी राज्य स्तरीय जूनियर एवं सीनियर महिला पुरुष जूडो प्रतियोगिता में आज दोपहर तक जूनियर बालिका के वजन वर्ग के आधार मैच हुए । छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ सयुक्त व जिला जूडो संघ ऑफ बस्तर एवं बस्तर जिला अलोम्पिक संघ के संयुक्त तत्वधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के 250 खिलाड़ी, 30 प्रशिक्षक तथा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक शेख शरीफ, किरण शर्मा, रीना साहू, विजय नाग, पी. किशोर, श्वेता यादव, अब्दुल मोइम, कविता, सुमन राव, मकसूदा हुसैन, सरजीत सिंह बख्शी, राजकुमार और शंभू सोनी सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के देखरेख में प्रतियोगिता कराया जा रहा है । वहीं खिलाड़ियों की आवास एवं भोजन व्यवस्था राजेंद्र सिंह, शंकर श्रीवास, भुने ठाकुर, भुनेश्वर ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर, नवीन ठाकुर, नीलेश कुंडे, यशवंत पांडे, अमन चंदेल, कृष्णा, मुरली द्वारा किया जा रहा है । प्रतियोगिता में आज जूनियर बालिका वर्ग में कराए गए मैचों में विजयी प्रतिभागी इस प्रकार है ।-48KG में प्रथम चांदनी यादव बिलासपुर, द्वितीय प्रिया विश्वकर्मा दुर्ग, वही तृतीय स्थान पर हर्षिता प्रसाद भिलाई स्टील प्लांट, इशिता साहू दुर्ग रही । -52 KG में प्रथम लिसा वेद कोंडागांव, द्वितीय श्यामा अंजा बीजापुर, वही तृतीय स्थान पर रितु पांडे, शारदा साहू भिलाई स्टील प्लांट रही ।-57 KG में प्रथम तनुरानी साहू भिलाई स्टील प्लांट, द्वितीय शारदा गोस्वामी बिलासपुर और तृतीय स्थान पर दिव्या कुमारी दुर्ग, खुशी श्रीवास बालोदा बाजार रही ।-63 KG में प्रथम अनुराधा मित्तल भिलाई स्टील प्लांट, द्वितीय नंदिनी सिंह दुर्ग, और तृतीय स्थान पर खुशी तिवारी रायपुर रही ।-70 KG में प्रथम त्रिशा राव भिलाई स्टील प्लांट, द्वितीय स्थान पर खुशी सिंह ACC सीमेंट कम्पनी भिलाई रही ।-78 KG में प्रथम मुस्कान शर्मा कोंडागांव, और द्वितीय स्थान पर रिदा जैनब बिलासपुर रही ।+78 KG में प्रथम स्थान पर स्नेहा नेगी भिलाई स्टील प्लांट द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी चौहान बलोदा बाजार रही ।वही -44 KG वर्ग की फाइनल मैच रोका गया है, जो कल समापन समारोह के दौरान कराया जाएगा ।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जूडो खिलाड़ी आगामी होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता कर्नाटक में भाग लेंगे । जिसका आयोजन कर्नाटक प्रदेश जूडो संघ एवं भारतीय जूडो महासंघ के निर्देशानुसार आयोजित होगा ।



