अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ने 2 दिन में कमाए 100 करोड़

कोरोना काल के बाद जैसे ही सिनेमाघर खुले मेकर्स ने एक के बाद एक अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया। लगभग एक साल से घर बैठे दर्शकों ने भी इसे हाथों हाथ लिया। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का काफी समय से बज बना हुआ था। अब फिल्म रिलीज हो गई है और यह कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म के कलेक्शन ने ‘सूर्यवंशी’ और ‘स्पाइडर-मैन’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘स्पाइडर-मैन’ ने ओपनिंग डे पर ग्रॉस 41.50 करोड़ और सूर्यवंशी ने 31.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन

‘पुष्पा’ की दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा आ गया है। इस वक्त सिनेमाघरों में हॉलीवुड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन’ भी लगी हुई है। हालांकि इससे ‘पुष्पा’ की कमाई पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की ग्रास कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पुष्पा’ ने दो दिन में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

हिंदी में भी बढ़ा कलेक्शन

वहीं फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने बताया कि हिंदी में पुष्पा की कमाई भी बढ़ रही है। खासकर सिंगल स्क्रीन में इसका मुख्य कलेक्शन रहा है। ‘पुष्पा’ के हिंदी वर्जन ने शुक्रवार को 3 करोड़ और शनिवार को 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। दो दिन में फिल्म ने 7 करोड़ कमा लिए हैं।  

Related Articles

Back to top button