धमतरी :चरित्र पर शक में पत्नि को तालाब में डुबाकर कर डाला हत्या, फिर थाने में किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेन्द्रानवागांव में चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी को तालाब में डुबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रुद्री थाना से 3 किलोमीटर दूर ग्राम बेन्द्रानवागांव निवासी प्रवीण नेताम अपनी पत्नी गौरी नेताम (26) के चरित्र पर शक करता था। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। गुरुवार की सुबह गौरी बाई गांव के तालाब में नहाने के लिए गई थी। उसके पीछे-पीछे पति प्रवीण नेताम भी पहुंच गया और तालाब में नहाते समय ही पत्नी को डुबोकर मार डाला। इसके बाद उसने रुद्री थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मृतका की हैं दो बेटियां
मामले की जानकारी मिलने के बाद टीआई विनय कुमार पम्मार ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर तालाब में मृतका के शव को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृतका की दो बेटी हैं। जिसमें टोमेश्वरी चार साल और वेनिका तीन साल की है।

Related Articles

Back to top button