कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएं हो तो हो जाएं सावधान, सरकार आपके घर क्रास का निशान लगाएगयी

कोरोनारोधी टीका नहीं लगवाने वाले लोगों के घर पर अब क्रॉस का निशान लगेगा। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग घर-घर टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है। इस दौरान टीका लगवाने वाले और नहीं लगवाने वाले दोनों चिह्नित होंगे। जिन घरों में भी क्रॉस का निशान दिखेगा, उस घर के सभी वयस्क सदस्यों को टीका लगाया जाएगा।
ऐसे घरों को पहचानने की जिम्मेदारी आशा कार्यकत्रियों को दी गई है। अभियान के दौरान एएनएम घरों में जाकर टीका लगाएंगी। जहां कोई नहीं मिलेगा, उस घर के बाहर निशान लगा दिया जाएगा। आशाओं से यह भी कहा गया है कि जिस घर में कोई एक सदस्य भी टीका लगवाने से रह गया हो, तो वहां निशान लगा दें।

जिस घर में लोगों ने पहली डोज लगवा ली है, वहां निशान नहीं लगेगा, बल्कि उनकी डोज अंकित की जाएगी। इसी तरह जिनको दूसरी डोज लगवाने में समय है, उनके घर भी यह अंकित किया जाएगा। जहां परिवार के सभी लोगों को दोनों डोज लग चुकी है, वहां वैक्सिनेशन कम्प्लीट का निशान होगा। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि शत प्रतिशत टीकाकरण हमारी प्राथमिकता है।

अभियान में शामिल आशा और एएनएम के पास लाल, सफेद और नीली चॉक होगी। इनसे वे घरों के रंग के अनुरूप चॉक से निशान लगाएंगी। यानी सफेद घर है तो लाल या नीली चॉक से निशान लगाया जाएगा, ताकि यह दिखाई दे।

जिले में 15 जनवरी से कोरोना का टीका लगना शुरू हुआ है। 18 से अधिक उम्र के 29 लाख 64 हजार 71 लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिले में अब तक करीब 27 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है। यानी अब भी करीब डेढ़ लाख लोग हैं, जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। दूसरी डोज में जिला काफी पीछे है। अब तक मात्र करीब साढ़े नौ लाख लोगों को ही दूसरी डोज लगी है।

Related Articles

Back to top button