रायपुर से लगे धरसींवा के देवरी गांव में रामलीला देखते विवाद – युवक को उतारा मौत के घाट

रायपुर, रायपुर से लगे धरसींवा ब्लॉक के देवरी गांव में रामलीला देखते हुए विवाद पर युवक की हत्या कर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।
ASP ग्रामीण तारकेश्वर पटेल ने बताया कि चारो आरोपी ग्राम देवरी रावण दहन का कार्यक्रम देखने पहुँचे थे, ग्रामीणों द्वारा वहाँ उनसे पूछताछ कर वापस लौट जाने को कहा, इसी बीच भानु वर्मा ने भी आरोपीयों से दोबारा तत्काल उक्त स्थल से निकलने को कहा जिस पर आरोपीयों ने चाकू से भानु पर वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था जिसके चलते उन्होंने चारो आरोपीयो की बेदम पिटाई भी कर दी, फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
बता दे कि आज देवरी गांव में रावण दहन का कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम के ठीक पहले रामलीला का आयोजन किया गया था ,जहां ग्रामीणों के बीच हुए विवाद पर 26 वर्षीय भानु वर्मा की हत्या कर दी गयी जिसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ़्तार भी किया है। सूचना मिलते ही धरसीवां थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुटे है।
गिरफ्तार आरोपी :-
अग्नि उर्फ राकेश ध्रुव
2. डिगेश पिता मनीराम ठाकुर
3. योगेश देवांगन
4. तातु राम विश्वकर्मा पिता धनेश विश्वकर्मा निवासी बागबाहरा



