रायपुर।मितानिन दिवस पर लालबहादुर शास्त्री वार्ड में वार्ड की मितानिनों को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया गया। लालबहादुर शास्त्री वार्ड में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद कामरान अंसारी मितानिन बहनों के साथ तिलक लगाकर एवं केक काटकर मितानिन दिवस मनाया गया । इस मौके पर पार्षद कामरान अंसारी ने कहा कि मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है।
Back to top button