सिटी ग्राउंड के सामने हो रही टेक्सी संचालको को समस्या,युवा नेता के पहल से निगम आयुक्त ने दिया आश्वाशन


जगदलपुर। नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की सिटी ग्राउंड के सामने टेक्सी संचालक साथी लोग कई वर्षो से अपना गाडी स्टेण्ड के रूप में लगाकर अपना रोजी रोटी चला रहे है किन्तु इस समय सिटी ग्राउंड में विकास कार्य जारी है और स्टेण्ड से लगे एरिया में दुकानों का निर्माण भी तेजी से जारी है जिसके चलते अब उस जगह में वाहन खड़े करने हेतु जगह नहीं हो पारा था यह समस्या भी बड़ी है क्युकी इसी जगह से सैकड़ो टेक्सी संचालक साथी लोग अपना जीवन यापन कमा कर करते है !
भवानी ने जानकारी देते हुए बताया की टेक्सी स्टेण्ड में सुबह पहुँच नगर निगम आयुक्त श्री पटेल जी से समस्या पर चर्चा कर निवेदन किये की स्टेण्ड के थोड़ा आगे ही ऐसी ही खाली जगह है किन्तु वहां बड़ी बड़ी पाइप पड़ी हुई है अगर वह पाइप हटकर कही और रख दिया जाए तो फिर से यहाँ सैकड़ो टेक्सिया खड़े रह सकेगी ! निगम आयुक्त ने त्वरित समस्या को संज्ञान में लेते हुए टेक्सी संचालको के हित में निर्णय लेते हुए कही की यह कार्य का समाधान कल ही होजायेगा ! जिसके बाद टेक्सी संचालको के चहरे में हसी देखने मिला !
मुख़्य रूप से उपस्थिति साथी :- श्री विनोद जॉन, श्री वेंकट राव, श्री सूर्यपाल शर्मा, एवं टेक्सी संचालको के साथी गण उपस्थित रहे !



