रायपुर:महिला समेत बच्चे की गयी जान डॉक्टर की लापरवाही से, शरीर पड़ गया था नीला गलत इंजेक्शन लगाने से…

रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर स्थित नर्सिंग होम में चिकित्सक की लापरवाही से महिला, और गर्भस्थ शिशु की मौत का मामला सामने आया है। बताया गया कि चिकित्सक ने महिला को डिलवरी के दौरान गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी वजह से महिला के साथ-साथ बच्चे की मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर परिजनों में गुस्सा है, और इसकी रिपोर्ट पुलिस में करने की तैयारी में है।
बताया गया कि डीडी नगर रहवासी शिवशंकर चौरसिया की पत्नी रागिनी गर्भवती थी उनकी डिलवरी न्यू राजेन्द्र नगर स्थित साई बाबा नर्सिंग होम में होने वाली थी। रागिनी पिछले कुछ समय से डॉ. सारिका साहू की निगरानी में थी। रविवार को डिलवरी से पहले डॉ. सारिका साहू ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद देखते ही देखते रागिनी का पूरा शरीर नीला पड़ गया, और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। रागिनी के गर्भस्थ शिशु की भी मृत्यु हो गई। रागिनी के पति शिवशंकर पॉवर कंपनी के लोड डिस्पैच सेंटर में काम करते हैं।
राजेंद्र नगर थाना प्रभारी विशाल कुजूर ने बताया कि साई नर्सिंग हॉस्पिटल में पीड़ित और हॉस्पिटल स्टाफ के बीच विवाद हुआ था. इसकी सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस हॉस्पिटल पहुंच कर विवाद को शांत कराया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इस मामले की शिकायत नहीं की गई है। परिजनों इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग में करने की बात कही है. इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि इस प्रकार का आरोप बेगुनियाद है। अगर किसी भी प्रकार की आपत्ति है तो पीड़ित इसकी जांच करवा सकते हैं.



