दीपावली पर्व पर पार्षद आकाश तिवारी ने वार्ड के सफाई-मित्रो को बधाई देते हुए वस्त्र, मिठाई एवं शगुन की सम्मान राशि की भेंट

रायपुर।आज दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर अपने वार्ड के सफाई-मित्रो को दीपपर्व की बधाई देते हुए वस्त्र, मिठाई एवं शगुन की सम्मान राशि भेंट की।

दीपावली हमेशा से ही वह त्यौहार रहा है, जब हम सब अपने घरों की सफ़ाई करते हैं, रंग रोगन करते हैं।

वर्ष भर वार्ड की सफ़ाई की ज़िम्मेदारी का निर्वहन करने वाले सफाई-मित्रों को दीपावली भेंट देकर मैं स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूँ।

किसी भी पार्षद के कार्यों का आकलन करने का पहला पैमाना वार्ड की साफ़ सफ़ाई होता है। अपने इन्हीं सफाई-मित्रोँ की लगन-मेहनत के कारण मुझे अच्छे कार्यों के रूप में वार्ड की जनता का आशीर्वाद मिलता रहता है।

अक्सर मैंने देखा है कि ख़ुशियों की मिठाई हम उन्हें देते हैं, जिनका हम सम्मान करते हैं लेकिन आप महसूस करेंगे कि जब हम ख़ुशियों की मिठाई से उनका मुँह मीठा करेंगे, जो हमारा सम्मान करते हैं, तो त्यौहार का आनंद कई गुना बढ़ जाता है।

Related Articles

Back to top button