यादव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री गुरु रूद्रकुमार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने नगर निगम भिलाई-चरोदा में आयोजित यादव समाज की प्रथम सर्किल सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर यादव समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री गुरु रूद्रकुमार का खुमरी एवं लट्ठ भेंटकर स्वागत किया। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्गों एवं सभी समाज को साथ लेकर जनहित में अनेक विकास कार्यों को मूर्तरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यादव समाज के जनप्रतिनिधियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने कोरोना की लड़ाई में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभायी है वह सराहनीय है। उन्होंने समाज के लोगों के मांग अनुरूप नवनिर्मित सामुदायिक भवन में शुद्ध पेयजल व्यवस्था हेतु बोर खनन् करने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, सभापति भिलाई-चरोदा नगर निगम श्री विजय जैन, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष तिवारी, पार्षद श्री राजेश दांडेकर, श्री लावेश मदनकर, एल्डरमैन श्री संजय साहू, श्रीमती रानी वर्मा, यादव समाज जिला अध्यक्ष श्री बोधन यादव, श्री विराज यादव, सुश्री अर्चना यादव, श्री भोजराम यादव, श्री रमेश यादव, श्री अजय यादव, श्री केदार यादव सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button