आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, गौरी खान का जन्मदिन बेटे के बिना अधूरा

क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका खारिज हो गई।कोर्ट ने कहा है कि इस अदालत के समक्ष आवेदन विचारणीय नहीं है। इसलिए अंतरिम जमानत याचिका खारिज की जा रही है। एनसीबी के वकील के विरोध में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने काफी दलीलें दीं लेकिन उनकी एक भी जिरह काम नहीं आई। अब सतीश मानशिदें आर्यन की जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अपील करेंगे।

जेल में बीतेगी आर्यन खान की रात
आर्यन खान और अन्य आरोपियों को आर्थर जेल में 3-5 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेल में रखा जाएगा। हालांकि कोरोना जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन जब भी कोई नया आरोपी इस जेल में आता है तो उसे कुछ दिनों तक इस क्वारंटीन सेल में रखा जाता है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ही मेडिकल जांच के बाद आरोपियों को आर्थर जेल लाया गया।

एनसीबी की तरफ से ASG ने दलील दी थी कि NDPS कोर्ट को बेल देने का अधिकार नहीं है। इस मामले को सेशन कोर्ट भेजा जाए, लेकिन सतीश मानशिंदे ने अनिल सिंह की दलीलों को गलत बताया है। हालांकि कोर्ट का फैसला एनसीबी के पक्ष में आया।सतीश मानशिंदे ने कहा था, जिस कोर्ट में हम जिरह कर रहे है उस कोर्ट को अंतरिम जमानत का अधिकार है। उस अधिकार का इस्तेमाल

Related Articles

Back to top button